Monday, April 28, 2025

मेरठ में पीएसए प्लांट की ऑपरेशनल रेडीनेस जांचने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित

मेरठ। आज जनपद के स्थापित पीएसए प्लांट की ऑपरेशनल रेडीनेस के आकलन के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के मेडिकल कॉलेज एवं समस्त सरकारी चिकित्सा इकाइयों पर स्थापित 15 प्लांट पर मॉक ड्रिल की गतिविधि आयोजित की गई।

 

मुज़फ्फरनगर में फर्टिलाइजर विक्रेताओं ने विकास भवन पर किया हंगामा, बोले-चीनी मिलों के कारण व्यापार हुआ चौपट

[irp cats=”24”]

 

जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित प्लांट का निरीक्षण संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मेरठ मंडल मेरठ डॉक्टर अशोक तालियान द्वारा किया गया। जिला चिकित्सालय एवं कैंटोनमेंट जर्नल हॉस्पिटल में स्थापित संयंत्र का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कटारिया द्वारा, लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में स्थापित दोनों यूनिटों का निरीक्षण डब्ल्यू एच ओ से डॉक्टर प्रिया(एसएमओ) द्वारा किया गया।

 

मुज़फ्फरनगर में काली नदी के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू, डीएम ने किया निरीक्षण, जल्द शुरू होगी साफ-सफाई

 

 

50 सैया संयुक्त चिकित्सालय किठौर के प्लांट का निरीक्षण वहां तैनात मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विश्वास चौधरी द्वारा किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना एवं सरधना का निरीक्षण क्रम से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण गौतम एवं डॉ कांति प्रसाद द्वारा किया गया।

 

 

मुज़फ़्फ़रनगर में दिव्यांग किशोरी से बलात्कार, रेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

 

जनपद के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों परीक्षितगढ़ हस्तिनापुर दौराला खरखोदा रोहटा इत्यादि का निरीक्षण उप चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार डॉक्टर रजत कुमार डॉक्टर आर. के.सिरोही डॉक्टर प्रताप सिंह खोखर डॉक्टर महेश चंद्र डॉक्टर अतुल कुमार द्वारा किया गया। सभी प्लांट सक्रिय पाए गए। मॉक ड्रिल के साथ आगामी दिनों में हीट वेव के प्रकोप से बचने के लिए सभी चिकित्सा इकाइयों पर स्थापित कोल्ड रूम का भी निरीक्षण किया गया। उन्हें सक्रिय किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय