Friday, June 28, 2024

मोदी शनिवार को बेंगलुरु जायेंगे , चंद्रयान-3 टीम से बातचीत करेंगे

नयी दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो वैज्ञानिकों से मिलने और बातचीत करने के लिए शनिवार को बेंगलुरू के इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक श्री मोदी कल दक्षिण अफ्रीका और यूनान की अपनी यात्रा से लौटने के तुरंत बाद बेंगलुरु पहुंचेंगे। वह सुबह करीब 07:15 बजे यहां इसरो के कमांड केंद्र का दौरा करेंगे तथा चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो वैज्ञानिकों से मिलेंगे और बातचीत करेंगे। इस मौके पर उन्हें चंद्रयान-3 मिशन के निष्कर्षों और प्रगति के बारे में भी जानकारी दी जायेगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गौरतलब है कि चंद्रयान-3 मिशन के माध्यम से इसरो ने 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर लैंडर विक्रम को सुरक्षित चांद के दक्षिण ध्रुव क्षेत्र में सफलतापूर्वक उतारा। इस ऐतिहासिक क्षण के सीधे प्रसारण को श्री मोदी ने जोहान्सबर्ग से देखा था और वीडियो क्राफ्रेंसिंग टीम को संबोधित भी किया था।

इस बीच कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए इसरो को बधाई दी और कहा कि चंद्र मिशन अमृत काल की सुबह में सफलता की पहली किरण है।

श्री गहलोत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की खोज चंद्रयान -3 मिशन की सफलता के साथ उल्लेखनीय मील के पत्थर तक पहुंच गयी है और यह अमृत काल की सुबह में सफलता की पहली रोशनी है। उन्होंने कहा, “मानव जाति की शुरुआत से, हमने चंद्रमा को देखा है और इसे अपने दिमाग पर अपना जादू चलाने दिया है। चंद्रमा ने हमें सपने देखने वालों में बदल दिया है। चंद्रयान -3 भारत की बढ़ती तकनीकी शक्ति और अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है।”

राज्यपाल ने कहा, “भारत की शानदार अंतरिक्ष यात्रा में यह मील का पत्थर बनाने के लिए आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए मुझे आप और आपके वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की टीम पर गर्व है, जो हर भारतीय को गौरवान्वित करता है। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग एक ऐतिहासिक क्षण है जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ाता है बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगाता है। जादू और विज्ञान का विलय और हमारी मुट्ठी में चंद्रमा होने से 1.4 अरब भारतीयों के मन में नये सपने जगमगायेंगे। एक बार फिर मैं आपको और आपकी टीम के सभी सदस्यों को भारत को गौरवान्वित करने में उनके समर्पण और उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।”

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय