Tuesday, April 15, 2025

गाजियाबाद के चार सरकारी अस्पतालों में बनेगी मॉड्यूलर ओटी

गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले के चार सरकारी अस्पतालों में मॉड्यूलर ओटी बनाई जाएगी। इसके लिए बजट पास हो गया है। जिन चार अस्पतालों में मॉडयूलर ओटी बनाई जाएगी उनमें एमएमजी अस्पताल, संयुक्त जिला अस्पताल, लोनी में 50 बेड का अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर शामिल हैं।

 

मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर ट्राली का ट्रक से हुआ एक्सीडेंट, नौजवान जनता दल के जिला अध्यक्ष का था ट्रक 

 

इन सभी में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) बनाया जाएगा। मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाया जाएगा। एमएमजी में 12 साल पहले मॉड्यूलर ओटी बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। बजट आने के बाद भी एनआरएचएम घोटाले की सीबीआई जांच होने से काम शुरू नहीं हो सका था।

 

मुज़फ्फरनगर में शांति समिति की बैठक में फैसला- जुमे की नमाज दोपहर ढाई बजे पढ़ने को तैयार है मुस्लिम !

 

सीएमओ डॉ.अखिलेश मोहन ने बताया कि शासन के निर्देश पर चार स्थानों पर मॉड्यूलर ओटी बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। ओटी को लेकर शासन स्तर पर कार्यदायी संस्था को नामित कर दिया गया है। जल्द ही इनका निरीक्षण कर ओटी बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, ईएनटी, प्लास्टिक और न्यूरो विभाग के ऑपरेशन किए जाएंगे। इसमें संक्रमण फैलने का खतरा बहुत कम होगा। एमएमजी अस्पताल भवन जर्जर होने से यह क्रिटिकल केयर यूनिट में बनाई जा सकती है। व्यवस्था के तहत अधिकांश चीजें स्वचलित होंगी।

यह भी पढ़ें :  ईडी का शिकंजा: एजेएल की 661 करोड़ की संपत्तियों पर कब्ज़े की कार्रवाई शुरू, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ में नोटिस चस्पा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय