Saturday, April 26, 2025

उप्र में 20 जून से आएंगी बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं, बदलेगा मौसम

कानपुर । राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं की वजह से उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं और शुष्क वातावरण होने से गर्मी लोगों का सुकून छीन रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 जून तक उत्तर प्रदेश में लू इसी तरह लोगों को परेशान करेगी। इसके बाद बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं का आना शुरू होगा जिससे मौसम में बदलाव आएगा, लेकिन उमस भरी गर्मी में तेजी देखने को मिलेगी।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, सिक्किम और असम में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिण मध्य प्रदेश, ओडिशा, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तर छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 45.2 और न्यूनतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 38 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 16 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 12.3 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं किन्तु वर्षा की कोई संभावना नहीं है। दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। इसके साथ ही गर्मी और लू वाली स्थित अभी बनी रहेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय