Sunday, February 23, 2025

खतौली में छत पर कपडे सुखा रही महिला पर बंदरों ने किया हमला, चली गई जान

खतौली। बंदरों के हमला करने के चलते छत पर कपड़े सुखा रही महिला की गिरकर मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार कस्बे के रेलवे रोड निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी दीपक बंसल की पुत्रवधू निकिता बंसल पत्नी अमूल बंसल सोमवार की दोपहर थोड़ी देर को निकली धूप में घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी।

कपड़े सुखाने के दौरान बंदरों के झुंड ने निकिता पर हमला बोल दिया, जिससे घबराई निकिता छत से सड़क की ओर  कूद गई। मकान की तीसरी मंज़िल से सड़क पर गिरी निकिता 32 वर्ष ने मौके पर ही दम तोड दिया। निकिता को मकान से नीचे गिरता देख मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।

व्यापारी दीपक बंसल की पुत्र वधु की मौत की खबर फैलते ही इनके आवास पर व्यापारियों का जमावड़ा लग गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय