Thursday, April 24, 2025

गृहक्लेश के चलते दो बेटियों की मां ने की आत्महत्या, ससुरालियों ने किया गुपचुप अंतिम संस्कार

मेरठ। बहसूमा थाना क्षेत्र के महमूदपुर सिखेड़ा गांव में एक महिला ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने गुपचुप तरीके से महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।

बताया जाता है कि गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी अंकुर की शादी चार साल पहले गांव मवीकलां निवासी राखी के साथ हुई थी। इसके बाद राखी के दो बेटियां हुईं। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहने लगा। राखी की बड़ी बहन पिंकी की शादी अंकुर के बड़े भाई से हुई थी।

ग्रामीणों ने बताया कि गृह क्लेश के चलते राखी व अंकुर में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बच्चियों की बीमारी व खर्च के लिए अंकुर पैसे नहीं देता था। इसी से तंग आकर राखी ने छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। ससुराल वालों ने महिला के परिजनों को बिना बताए गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया।

[irp cats=”24”]

उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय