Saturday, April 26, 2025

मुज़फ्फरनगर में रॉयल एकेडमी में धूमधाम से मनाया मदर-डे, बच्चो ने पेश किये सुन्दर कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर। पचैंडा बाइपास रोड स्थित रॉयल एकेडमी में मदर डे के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बडी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधक श्रीमती सुषमा रॉयल द्वारा किया गया।

प्रधानाचार्य पूनम शर्मा व समस्त स्टाफ ने उनका स्वागत किया। सरस्वती वंदना के माध्यम से कनक, अक्षरा, वंशिका आदि ने सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद बच्चों ने अनेक कार्यक्रम कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मातृ शक्ति के माध्यम से नाटिका प्रस्तुत कर मां के अनेक रूपों को दर्शाया गया।

कनक, आराध्या, अंशिया, माही, सिमरा, आरूषी आदि ने भी विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर हिमानी व बंसल, पूजा, विनीता, पूजा शर्मा, संगीता, मोनिका आदि महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नन्हीं बच्ची वेदांजलि ने भरतनाट्यम नृत्य से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन अरूण गोयल व ममता ने किया। कार्यक्रम में शिव शर्मा, अश्वनी कटारिया, अरूण गोयल, रेणु चौधरी , संजय तायल, रजनी तोमर, शिखा, अविका, मानसी, आरजू, मोनी, प्रिया, ममता, स्वाति, मनीष, सचिन आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय