Tuesday, May 20, 2025

सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़ में मोटरसाइकिल सवार बदमाश घायल, गिरफ्तार

सुलतानपुर। करौंदीकला थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर रात को मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा, मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

करौंदी थाना की पुलिस बीती रात को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली चलाई तो बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बदमाश की पहचान ग्राम मेवपुर वरचौली निवासी गोलू लोना के रूप में की गई है। उसे कड़ी सुरक्षा में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र कादीपुर में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपित ने 15 नवम्बर को ग्राम बांगरखुर्द में एक महिला और उसके पोते को गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के संबंध में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय