Friday, April 25, 2025

चीन में कई वाहन एक दूसरे से टकराए, 16 की मौत

बीजिंग। चीन के हुनान प्रांत में कई वाहन एक दूसरे से टकरा गए जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने ये जानकारी दी। शाम करीब 5 बजे कुल 49 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हुनान प्रांत के राजमार्ग यातायात पुलिस विभाग के अनुसार शनिवार को एक्सप्रेसवे पर ये हादसा हुआ।

दुर्घटनाओं में 66 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से आठ गंभीर रूप से घायल हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है। हादसे की जांच चल रही है।

आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव कार्य के लिए दुर्घटना स्थल पर एक कार्य दल भेजा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय