Saturday, February 22, 2025

नगरपालिका अध्यक्ष के पति गिरफ्तार, बलात्कार समेत धोखाधड़ी का है आरोप

उन्नाव। मुंबई पुलिस ने दुष्कर्म के अलावा अन्य गंभीर मामले में गंगाघाट नगर पालिका अध्यक्ष के पति को गिरफ्तार किया। ये गिरफ्तारी गुरुवार की देर रात को हुई है। मुंबई पुलिस आरोपी पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि को अपने साथ ले गयी।

मुंबई ठाणे जनपद की भवर मुना थाना नया नगर मीरा भाइन्द्रर के उपनिरीक्षक गोविंदा करोड़ बाल मय फोर्स के साथ गंगा घाट पहुंचे। पुलिस ने डाकतार कॉलोनी निवासी नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे के पति संदीप पांडे को गिरफ्तार कर लिया।

उपनिरीक्षक ने बताया कि पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पर एक युवती ने धोखाधड़ी समेत अन्य कई गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। उसी को लेकर उन्होंने शुक्लागंज में छापेमारी की और पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि को गिरफ्तार किया।

इस बाबत गंगा घाट कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस ने छापेमारी की थी। इसमें पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि को दर्ज मुकदमे के आधार पर गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती भी पुलिस के साथ आई हुई थी। पुलिस ने आरोपित का मेडिकल भी कानपुर के उर्सला अस्पताल में कराने के बाद अपने साथ ले गई है।

सोशल मीडिया पर जैसे ही अध्यक्ष पति के गिरफ्तार होने की पोस्ट वायरल हुई तो गंगा घाट कोतवाली में उनके समर्थकों की भीड़ लग गई। सभी अध्यक्ष प्रतिनिधि की जानकारी करने के लिए इधर-उधर फोन घुमाते रहे। वहीं जिले के आला अधिकारियों को भी संपर्क किया। इस बाबत गंगा घाट कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस ने छापेमारी की थी जिसमें पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि को दर्ज मुकदमे के आधार पर गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। वहीं बताया जाता है कि मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती भी पुलिस के साथ आई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय