Thursday, May 16, 2024

मुज़फ्फरनगर में बीजेपी नेता व प्रधान के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस भी डर के मारे चारपाई के नीचे छुपी, कोतवाल सस्पेंड

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
मोरना। आधी रात को बाईक सवार नकाबपोश बदमाशों ने प्रसिद्ध भाजपा नेता व ग्राम प्रधान के घर पर धावा बोलकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गये। ढाई मिनट तक की गयी फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ, किन्तु खिडकियों के शीशे टूट गये तथा दीवारों का प्लास्टर टूट गया।
घर पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस बदमाशों से डरकर चारपाई के नीचे घुस गयी, तो परिवार के सदस्य खौफजदा हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की है। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गयी है। पूर्व
प्रधान व वर्तमान में प्रधान ससुर मैनपाल सिंह ने तीन व्यक्तियों को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के विरूद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी ने इसी मामले में भोपा के थाना प्रभारी अखिलेश कुमार को निलंबित कर दिया है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर के पूर्व प्रधान व भाजपा नेता मैनपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक परिवार से उनकी रंजिश चली आ रही है। गुरूवार को गांव के ही व्यक्ति उसके खिलाफ हत्या की साजिश रच रहे थे, जिसकी सूचना थाने में दी गयी। शाम के समय आरोपियों द्वारा उसके मकान की रैकी की गयी। रात के दो बजे गांव के ही
तीन युवक तीन अज्ञात के साथ दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये और मैनपाल के मकान पर अंधाधुंध फायरिंग की। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर बदमाश फरार हो गये। शुक्रवार को मौके पर पहुंचे एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने घटना को गम्भीर बताते हुए कहा कि तत्काल संज्ञान लेकर अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर तीन टीमों का गठन किया गया है। घटना की विस्तृत व सघन जांच की जा रही है।
20 वर्षों से लाईसेंस के लिए भटक रहा प्रधान परिवार:
पूर्व प्रधान मैनपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2003 में उनके सगे भाई ओमपाल व गांव के महिपाल का अपहरण हत्या कर दी गयी थी। उस समय दोनों मोरना मिल में गन्ना डालकर लौट रहे थे, तभी से वह शस्त्र लाईसेंस बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। वह पिछली बार के ग्राम प्रधान हैं। इस बार उनकी पुत्रवधू कोमल ग्राम प्रधान है। गांव का ही परिवार उनसे राजनैतिक रंजिश रखता है। इस घटना के बाद परिवार के सदस्य भयभीत हैं। मौके से लगभग 35 खोखे बरामद हुए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों के इरादे कितने खतरनाक थे।
गोलियां चलती रहीं कांच टूटता रहा: फायरिंग की आवाज के साथ खिडकियों का कांच टूटकर गिर रहा था, जिससे तेज आवाज हो रही थी। आसपास के ग्रामीण घरों की छतों से ये मंजर देख रहे थे। उस समय मैनपाल के अलावा घर में उनकी पत्नी मनोज, ग्राम प्रधान कोमल व उनके पति मोहित, बच्चे देवांश, देवांशी व मैनपाल के दूसरे पुत्र रोहित तथा पिता राजपाल सहित कांस्टेबल विनोद व होमगार्ड सचिन मौजूद थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय