Thursday, June 27, 2024

चुनाव परिणामों को अपनी सरकार की सेवा, सुशासन पर जनता की मुहर बताया मुर्मु ने

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोक सभा चुनावों के नतीजों को मोदी सरकार के 10 वर्षों की ‘सेवा और सुशासन पर मुहर’ बताते हुए संसद सदस्यों ने देशवासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए काम करने का आह्वान किया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

श्रीमती मुर्मु ने 18वीं लोक सभा के गठन के बाद संसद के दोनों सदनों की पहली संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने 2024 के चुनाव को “नीति, नीयत, निष्ठा और निर्णयों पर विश्वास का चुनाव” बताया। उन्होंने कहा कहा, “मेरी सरकार ने 10 वर्षों से सेवा और सुशासन का जो मिशन चलाया है, ये उस पर मुहर लगायी है। यह जनादेश है कि भारत को विकसित बनाने का काम बिना रुके चलता रहे और भारत अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करे।”

 

उन्होंने कहा कि यह चुनाव मजबूत और निर्णायक सरकार में विश्वास, सुशासन, स्थिरता और निरंतरता में विश्वास, ईमानदारी और कड़ी मेहनत में विश्वास, सुरक्षा और समृद्धि में विश्वास, सरकार की गारंटी और डिलीवरी पर विश्वास तथा विकसित भारत के संकल्प में विश्वास का चुनाव था।

 

राष्ट्रपति ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव की चर्चा आज पूरी दुनिया में है। देश की जनता ने लगातार तीसरी बार स्थिर और स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई है। देश में छ: दशक बाद ऐसा हुआ है कि कोई सरकार लगातार तीसरी बार चुनाव जीत कर लौटी है।

उन्होंने कहा, “ऐसे समय में जब भारत के लोगों की आकांक्षाएं सर्वोच्च स्तर पर हैं, लोगों ने मेरी सरकार पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया है। भारत के लोगों को ये पूर्ण विश्वास है कि उनकी आकांक्षाएं सिर्फ मेरी सरकार ही पूरा कर सकती है।”

श्रीमती मुर्मु ने 18वीं लोकसभा के सभी नव निर्वाचित सदस्यों तथा ओम बिरला को दोबारा अध्यक्ष बनाने की बधाई और शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने नवनिर्वाचित सदस्यों से कहा , “मुझे पूरा विश्वास है, आप राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपना दायित्व निभाएंगे, 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम बनेंगे।”

उन्होंने चुनाव की सफलता के लिए करोड़ों देशवासियों और चुनाव आयोग तथा चुनाव कार्य में लगे हर कर्मी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था जिसमें करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपना कर्तव्य निभाया है।

इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया है। इस चुनाव की बहुत सुखद तस्वीर जम्मू-कश्मीर से भी सामने आई है।

उन्होंने कहा, ‘ पहली बार, इस लोकसभा चुनाव में घर पर जाकर भी मतदान कराया गया है। मैं लोकसभा चुनाव से जुड़े हर कर्मी की सराहना करती हूं, उनका अभिनंदन करती हूं।”

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय