Sunday, February 23, 2025

मुजफ्फरनगर में अश्लील वीडियो बनाकर की धोखाधड़ी, पीडि़त से हड़पे 10 लाख 4 हजार रुपए

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक व्यक्ति को अश्लील वीडियो दिखाकर जाल में फंसा लिया गया। इसके बाद ब्लैकमेलिंग करते हुए रुपयों की मांग की गई। पीड़ित ने लोक लाज और सामाजिक प्रतिष्ठा भंग होने के डर से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से बताए गए अकाउंट नंबरों में 10 लाख रुपए से अधिक ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद थाना सिविल लाइन में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मौहल्ला जाट कॉलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार ने थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आई थी। उन्होंने कॉल रिसीव की तो वीडियो में एक महिला अश्लीलता कर रही थी। उन्होंने बताया कि अश्लील इशारे देखकर उन्होंने वीडियो कॉल बंद कर दी। उसके बाद एक दो बार वीडियो कॉल फिर से की गई, जिसको बाद उन्हें फोन के माध्यम से ब्लैकमेल किया जाने लगा।

उन्होंने बताया कि सामाजिक प्रतिष्ठा भंग होने और लोक लिहाज के डर से उन्होंने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से आरोपियों को 1004000 रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद भी उनकी डिमांड जारी रही। इसकी जानकारी उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस को दी। इसके बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय