Saturday, June 29, 2024

मुजफ्फरनगर के सीएमओ डा. एमएस फौजदार का तबादला, डा. विनोद कुमार होंगे नये सीएमओ

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार का तबादला हो गया है और उनके स्थान पर डा. विनोद कुमार नये मुख्य चिकित्साधिकारी बनाये गये हैं।
कार्यालय निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से जारी किये गये आदेश के अनुसार मुजफ्फरनगर के चिकित्साधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार का तबादला हो गया है। उनके स्थान पर सहारनपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार को मुजफ्फरनगर का मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा डा. दीनानाथ सिंह को संतकबीरनगर से स्थानांतरित करते हुए गौरखपुर का मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय