Monday, May 12, 2025

जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर मुजफ्फरनगर पुलिस को मिला प्रथम स्थान

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर मुजफ्फरनगर पुलिस को प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध, गुणवत्ता के साथ व संतुष्टिपूर्ण निस्तारण/समाधान हेतु समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली प्रचलित है।

 

 

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के पर्यवेक्षण में जनपद के प्रत्येक थाने द्वारा समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।

 

 

इसी क्रम में आईजीआरएस शाखा, थानों में नियुक्त आईजीआरएस कर्मचारीयों तथा समस्त जांचकर्ताओं के अथक प्रयास से समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध, पारदर्शी, गुणवत्ता के साथ व सन्तुष्टिपूर्ण निस्तारण/समाधान करते हुए तथा बिना कोई प्रार्थना पत्र डिफाल्टर हुए मुजफ्फरनगर पुलिस को वर्ष 2024 के माह अक्टूबर में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जिसके लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धित सभी अधिकारी/कर्मचारीयों के कार्यों की प्रसंशा करते हुये भविष्य में और भी बेहतर कार्यशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया।

 

साथ ही मुजफ्फरनगर के समस्त थानों, थाना कोतवाली नगर के अतिरिक्त, द्वारा भी प्रदेश भर में माह अक्टूबर में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय