Monday, April 21, 2025

मुजफ्फरनगर: थाना जानसठ पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

 

मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर बालक की मौत

 

जनपद में पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत थाना जानसठ पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन में की गई है।

मुजफ्फरनगर में नाली विवाद में किसान की हत्या, तीन गिरफ्तार

20 जनवरी 2025 को थाना जानसठ क्षेत्र के ग्राम तिसंग में नाली के विवाद को लेकर अभियुक्तों ने मृतक राजकुमार के साथ मारपीट की थी। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजकुमार की बाद में मृत्यु हो गई। घटना के बाद थाना जानसठ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की।

 

 

मुजफ्फरनगर में खाद्य सुरक्षा टीम ने मांस, डेयरी व मिठाई की दुकानों पर की छापेमारी

मामले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस ने लगातार कार्रवाई की। पुलिस ने सूचना के आधार पर अभियुक्तों सतेन्द्र और सिन्धू को उनके घर से गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और अब मामले की अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त सतेन्द्र पुत्र चन्द्रभान, निवासी ग्राम तिसंग,थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर,सिन्धू पुत्र सतेन्द्र, निवासी ग्राम तिसंग, थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर के रहने वाले है।

यह भी पढ़ें :  प्रेम प्रसंग में प्रेमी की हत्या, प्रेमिका के परिवार पर हत्या का आरोप
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय