Monday, February 24, 2025

एमआईईटी में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 महिलाओं को “नारायणी अवार्ड 2023” दिया

मेरठ। बागपत बाईपास क्रॉसिंग स्थित मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) में पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा “नारायणी अवार्ड 2023” का आयोजन किया गया। मार्च माह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 महिलाओं अवार्ड देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि एमआईईटी ग्रुप के चेयरमैन विष्णु शरण, पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब के निदेशक आयुष पियूष गोयल, एमआईईटी के निदेशक डॉ बृजेश सिंह और वरिष्ठ समाजसेवी विपुल सिंघल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

क्लब निदेशक आयुष गोयल पीयूष गोयल ने कहा कि नारी के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती, नारी सृष्टि का अभिन्न अंग है। धर्म ग्रंथों में भी कन्या काे लक्ष्मी के रूप में पूजनीय माना है।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा नारी के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती। भारतीय संस्कृति में नर नारी को समानता दी गई है, जिसमें विशेष रूप से नारी का स्थान पूजनीय है। हमें हर प्रकार की स्थिति में, हर क्षेत्र में तथा हर स्थान पर नारी का सम्मान करना चाहिए।

वेदों में स्त्रियों की शिक्षा- दीक्षा, शील, गुण, कर्तव्य, अधिकार और सामाजिक भूमिका का जो सुन्दर वर्णन पाया जाता है, वैसा संसार के अन्य किसी धर्मग्रंथ में नहीं है। धर्म ग्रंथों में नारी को शक्ति, समर्पण और त्याग का स्वरूप माना है। इसके बगैर सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती है। सनातन धर्म में नारी को सबसे ऊंचा स्थान दिया है।

एमआईईटी ग्रुप के चेयरमैन विष्णु शरण ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अगर शिक्षा की बात करें तो आप किसी भी बोर्ड का रिजल्ट देख सकते हैं। लड़कियां हमेशा टॉप करती हैं। एक पुरुष को अपने पूरे जीवन चक्र के हर पड़ाव पर एक महिला की जरूरत होती है। नारी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रत्येक दिन महिलाएं सम्मान के काबिल है। सनातन धर्म में नारी को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।

नारायणी अवार्ड महिला सम्मान समारोह के सफल आयोजन में एमआईईटी वूमेन सेल, इनक्यूबेशन फोरम,वेन, उन्नत भारत अभियान आदि के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स डॉ भावना मलिक, एमआईईटी वीमेन सेल से डॉ गरिमा गर्ग,सोनल अहलावत,मीडिया हेड अजय चौधरी,रेहान अहमद आदि शिक्षक गण मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय