Monday, May 5, 2025

नशे की हालत में पिकअप चालक का सड़क पर उत्पात, कई वाहनों में मारी टक्कर दो को कुचला

मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक पिकअप चालक ने नशे की हालात में वाहनों में टक्कर मारी। इस दौरान दो लोग पिकअप के नीचे कुचलकर घायल कर दिया।

इस दौरान आसपास के लोगों ने नशेड़ी चालक की जमकर पिटाई कर दी। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मेरठ ब्रह्मपुरी थाना अंतर्गत तारापुरी रोड पर नशेड़ी पिकअप चालक ने जमकर उत्पात मचाया। नशे की हालत में गाड़ी की तेज रफ्तार होने के कारण पिकप अनियंत्रित होकर आसपास खड़े वाहनों में टक्कर मारने लगी।

[irp cats=”24”]

इस दौरान पिकअप की चपेट में आने से दो रहागीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों में भगदड़ मचने लगी। किसी तरह लोगों ने पिकअप को रुकवाया और चालक की पिटाई शुरू कर दी।

जानकारी पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। लोगों से चालक को बचाया। पुलिस की पूछताछ में चालक ने अपना नाम सर्वेश बताया है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ शुरू कर दी।

मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस का कहना है कि चालक नशे की हालत में था। पिकअप तेज रफ्तार से चल रही थी। इसीलिए अनियंत्रित हो गई थी। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में 2 लोग घायल हुए हैं। बुधवार दोपहर तक किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय