Thursday, May 8, 2025

नारायणी सुषमा स्वराज राष्ट्रीय महिला सम्मान 2024 से किया सम्मानित

मेरठ। मेरठ में नारायणी सुषमा स्वराज राष्ट्रीय महिला सम्मान 2024 से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बीडीएस ऑफ लॉ स्कूल में किया गया।

 

भारत सरकार द्वारा अनुमोदित पर्यावरण केंद्रित त्रैमासिक पत्रिका हरित पर्याय के प्रकाशन के सात सफल वर्ष पूरे होने पर सेव वाटर सेव डॉटर विषय पर गोष्ठी एवं नारायणी सुषमा स्वराज राष्ट्रीय महिला सम्मान 2024 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राजा मानवेन्द्र सिंह(राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवम् भूतपूर्व एमपी), मनु लक्ष्मी(लेखा नियंन्त्रक सरदार वल्लभभाई पटेल यूनि0 आफ एग्रीकल्चर एण्ड टैक्नोलाॅजी, मेरठ), डा0 शूलपानी सिंह (भूतपूर्व अध्यक्ष इंडो अमेरिकन चैम्बर आफ काॅमर्स बिहार), संस्थान के चेयरमैन धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, डा. मनोज शर्मा (प्राचार्य, बीडीएस विधि विभाग), गोपाल दीक्षित (प्राचार्य बीडीएस इन्टरनेशनल स्कूल) और आयोजक डा. मधु वत्स द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

 

कार्यक्रम में बीडीएस ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन्स के विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों के स्वागत में शानदार प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर महिलाओं को उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु नारायणी सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वन्दना विश्वास(संगीतकार एवम् वास्तुकार,टोरंटो) ने मधुर संगीत प्रस्तुत कर सबको मनमोहित कर लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय