Saturday, May 17, 2025

राष्ट्रीय अध्यक्ष जंयत चौधरी ने शामली का किया दौरा, कई स्थानों पर पहुंचकर की शोक संवेदनाएं व्यक्त

शामली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंयत चौधरी ने आज शामली का दौरा किया, वे कई शोक संसद परिवारों से भी मिले। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंयत चौधरी आज पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी माता मुसर्रत बेगम निधन पर शोक व्यक्त किया। जंयत चौधरी बाबा सूरजमल के आवास पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने उनके निधन पर भी शोक व्यक्त किया। बाबा सूरजमल का भी हाल ही में निधन हो गया था। इस अवसर पर इसके अलावा जंयत चौधरी कई अन्य स्थानों पर भी गए। जहा उन्होंने शोक संसद परिवारों के दुख में सहभागिता की।

 

इस अवसर पर शामली विधायक प्रशांत चौधरी,पूर्व विधायक नूर सलीम राणा, पूर्व सांसद अमीर आलम, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, पूर्व चेयरमैन कँवर हसन,रालोद के क्षेत्रिया अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, रालोद नेता बीरपाल मलिक,पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, रालोद नेता विजय कौशिक, बनत नगर पंचायत चेयरमैन धर्मवीर, चेयरमैन अम्बेटा पीर नगर पंचायत नईम,चेयरमैन थानाभवन नगर पंचायत हाजी जमशेद समेत रालोद के सैकड़ो नेता उपस्थित थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय