नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार ने अपने एक जिले का नाम बदल दिया है। अहमदनगर का नाम अब ‘अहिल्यादेवी नगर’ रख दिया गया है। महाराष्ट्र कैबिनेट की इसे मंज़ूरी मिल गई है। इसके पहले औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव रखा गया था। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार का यह कदम हिन्दू वोट बैंक को साधने की दिशा में काफी अहम माना जा रहा है। उन्होंने अपनी नेम प्लेट भी बदल दी है और कहा है कि सभी को ऐसी ही नेम प्लेट का इस्तेमाल करना चाहिए।
आपको बता दें कि सीएम शिंदे ने अपनी नेम प्लेट में पिता के साथ-साथ मां का नाम भी जोड़ लिया है। सीएम की नई प्लेट पर अब उनका नाम ‘एकनाथ गंगुबाई शंभाजी शिंदे’ है। सीएम के दफ्तर में लगी उनकी नेम प्लेट बदलने के साथ ही सभी मंत्रियों ने अपनी नेम प्लेट बदलने की कवायद शुरू कर दी है। शिंदे की तरफ से कहा गया कि जन्म देकर पैदा करने से लेकर पैरों पर खड़ा करने तक एक मां की भूमिका पिता से कहीं ज्यादा होती है।