Saturday, April 26, 2025

शामली में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यशाला का आयोजन

शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अरुण ग्रामोद्योग संस्थान कानपुर द्वारा जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल प्रमुख मोहम्मद याकूब ने किया। उन्होंने बालिकाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। विद्यालय की कक्षा 12 की बालिकाओं भूमिका, मानवी, चेतना, तनु, तान्या, साक्षी, नव्या, लविशा, पलक, वंशिका, शिल्पी, रिया मलिक, सिया, इकरा, इशा, काजल, आरती, अंशिका, अविष्का, खुशी, महिमा, राधिका, सलोनी, अंशिका, शालू, रिया मलिक ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति का सर्वस्व समाप्त कर देता है। आज के युवाओं को नशे से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक होना होगा और आगे बढ़ना होगा। नशा विनाश का कारण होता है। हमें इस भयंकर महामारी को रोकना होगा।

[irp cats=”24”]

युवा देश का भविष्य है यदि वही नशे की लत में पड़ जाएंगे तो देश का भविष्य डूब जाएगा। युवाओं को उसके प्रति जागरूक होना होगा।

प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, संजीव कुमार, संदीप कुमार, अमित कुमार, मोहित शर्मा, कविता गुप्ता, अनीता मलिक, सुरभि मित्र, उपासना बंसल, वंदना पुंडीर, पंकज बंसल, दिव्या शर्मा, मोनिका बालियान, विकास कुमार, कपिल वशिष्ठ, रवि कुमार, राहुल गिरी, धर्मेंद्र कुमार, नीलम पाल उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय