Friday, April 25, 2025

शामली में कड़ाके की ठंड ने लोगों को किया परेशान, नहीं मिली राहत

शामली। बुधवार को कडाके की ठंड ने लोगों को खासा परेशान किए रखा। दिनभर धूप निकलने के बावजूद शीत लहर चलती रही। जिस कारण मौसम का तापमान गिरकर 19 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया था। ठंड से निजात पाने के लिए लोग धूप में बैठकर भी गर्म कपडों का सहारा लेते नजर आये।

बुधवार के मौसम का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। शहर में सवेरे से आसमान पूरी तरह से साफ था, लेकिन आसपास देहात क्षेत्रों व हाईवों पर घना कोहरा आसमान में छाया रहा। जिससे वाहन चालकों को अपने गणत्वयों की ओर जाने में दिक्कतों का सामना करना पडा।

दिनभर धूप जरूर निकली, लेकिन शीत लहर चलने से लोगों को खासा परेशानियां हुई। शीत लहर के कारण लोग घरों और अपने प्रतिष्ठानों में बैठे ठिठुरते रहे और कंपकंपी बंधी रही। दिन के समय भी अचानक तापमान गिर गया था और तापमान 19 डिग्री सैल्सियस पहुंचा। धूप में बैठे लोगों को ठंड से राहत नही मिली।

[irp cats=”24”]

शाम के समय 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाऐं चल रही थी। जिसस लोग जल्दी से ही घरों की ओर जाना शुरू हो गए थे। रात्रि के समय लोग बाजारों में जरूरी कामों से ही निकले।

दिसंबर माह में लगाकार ठंड बढती जा रही है, लेकिन नगर पालिका द्वारा शहर में कही पर भी अलाव की व्यावस्था नही की गई है, जिससे नागरिकों में नगर पालिका के प्रति रोष व्याप्त है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय