Thursday, April 24, 2025

नोएडा में भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को मिली धमकी, मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह चिरौली को एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने सहित अन्य प्रकार की धमकी दी है। इस बाबत संगठन के प्रदेश महासचिव धीरज चौधरी ने थाना जेवर में मुकदमा दर्ज करवाया है। किसान नेता को धमकी की जानकारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश महासचिव धीरज चौधरी व अन्य लोगों ने थाना जेवर पुलिस से शिकायत की है कि उनके संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह चिरौली को सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से असलहा हथियार की फोटो डालकर धमकी दी गई है।

पीड़ित के अनुसार महेंद्र सिंह एक सामाजिक व्यक्ति हैं, तथा वह किसानों की आवाज को उठाते रहते हैं। इस घटना से भारतीय किसान टिकैत के कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने महेंद्र सिंह चिरौली को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

[irp cats=”24”]

सोशल मीडिया पर अमित चौधरी  के नाम से पोस्ट डाला गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं कार्यकर्ता भी अपने स्तर से आरोपी की तलाश में जुटे हुए है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय