Monday, April 28, 2025

चार घंटे देरी से पहुंची नौचंदी एक्सप्रेस, यात्रियों को हुई परेशानी

मेरठ। नौचंदी एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय से चार घंटा 15 मिनट देरी से मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को बड़ी परेशानी हुई।

प्रयागराज से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस शनिवार को 4:15 घंटे देरी से मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के लेट होने के कारण दैनिक यात्रियों और सरकारी दफ्तरों में जाने वाल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें ट्रेन छोड़कर अन्य साधनों से गंतव्य जाना पड़ा।

शनिवार को नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटा 15 मिनट देरी से मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन रोजाना सुबह 7:30 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंचती है। लेकिन शनिवार को 4:15 घंटे लेट 11:42 पर सिटी स्टेशन पर पहुंची। तब तक इस ट्रेन के जरिए मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जाने वाले के अधिकांश दैनिक यात्री अन्य साधनों से निकल चुके थे।

[irp cats=”24”]

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन का मेंटेनेंस अब प्रयागराज में ही होता। मेंटेनेंस में देरी होने के कारण शुक्रवार शाम को प्रयागराज संगम से ही ट्रेन डेढ़ घंटा देरी से चली थी। प्रयागराज संगम से नौचंदी 5:50 पर चलती है जो शुक्रवार को 7:20 पर सहारनपुर के लिए रवाना हुई थी। देरी से चलने के कारण ट्रेन प्रत्येक स्टेशन पर लेट होती चली गई। इसी कारण मेरठ स्टेशन पर 4:15 घंटा लेट पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय