Saturday, April 27, 2024

गाजियाबाद से आकर ग्रेनो में लूट करने वाला एनसीआर का शातिर मुठभेड़ में घायल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। दिल्ली एनसीआर के साथ ही ग्रेनो क्षेत्र में गाजियाबाद से आकर ताबड़तोड़ लूट व झपटमारी करने वाले एक शातिर बदमाश को थाना बिसरख पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। बदमाश के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस, लूट में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल बरामद किया है। इस बदमाश ने विभिन्न जगहों से लूटपाट की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि देर रात को थाना पुलिस एटीएस गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक पर सवार होकर एक बदमाश आता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि जब बदमाश को रुकने का इशारा किया गया तो वह तेज गति से बाइक चलाता हुआ हिंडन पुस्ता की ओर भागने लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसका पीछा किया तथा राइस गोल चक्कर से हिंडन पुस्ता की ओर जाने वाली रास्ते पर उसे घेर लिया। उन्होंने बताया कि अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देखकर बदमाश ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई।

 

जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। उसकी पहचान अनीश पुत्र अलीदराज निवासी सुदामापुरी गाजियाबाद उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके दो साथी फिरोज और आसिफ अभी फरार है।

 

इन लोगों ने थाना बिसरख क्षेत्र से एक महिला के गले से चेन लूटने सहित कई बारदातें करनी स्वीकार की है। यह बदमाश कारों का शीशा तोड़कर उसमें रखा कीमती सामान भी चोरी करते हैं। उन्होंने बताया कि फरार बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार अनीश के ऊपर पूर्व में चोरी, लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं में 13 मुकदमे दर्ज हैं। यह एनसीआर क्षेत्र का नामी बदमाश है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय