Wednesday, April 23, 2025

मेरठ में छत पर सो रहे बच्चे के साथ पड़ोसी ने किया कुकर्म,आरोपी फरार

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक ने घर की छत पर सो रहे पड़ोसी के 10 साल के बेटे के साथ कुकर्म किया। बच्चे के शोर मचाने पर आरोपी उसकी मां को जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। मां ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

पुलिस के मुताबिक रात बच्चा घर की छत पर सोया था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला ओसामा नाम का युवक छत पर पहुंचा। उसे बच्चे का मुंह दबा दिया। इसके बाद उसके साथ कुकर्म किया। बाद में धमकी देते छत से कूदकर फरार हो गया। आज बच्चे के परिजन उसको लेकर सीओ कोतवाली से मिले और घटना की जानकारी दी। इस पर सीओ ने थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय