Tuesday, April 29, 2025

नेटिज़न्स को ‘लेडी सिंघम’ के रूप में भाया दीपिका पादुकोण का अंदाज

मुंबई। फिल्म सिंघम अगेन में बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का लेडी सिंघम का अंदाज नेटिजन्स को बेहद भाया है।

सिंघम अगेन में, दीपिका पादुकोण ने शक्ति शेट्टी के किरदार में खुद को साबित किया है, और उनका प्रभाव लेडी सिंघम के रूप में काफी जोरदार रहा है। दीपिका पादुकोण के किरदार के इंट्रोडक्शन ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है, कई लोगों ने स्क्रीन पर उनके मजबूत प्रेजेंस और पॉवरफुल परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की है।

दीपिका अपनी वर्सेटिलिटी के लिए जानी जाती हैं, और उन्होंने रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की इंटेंस दुनिया में बिना किसी दिक्कत के कदम रखा है। उन्होंने सिंघम फ्रेंचाइजी में नई एनर्जी और एक मजबूत महिला किरदार शक्ति शेट्टी को इंट्रोड्यूस किया है।उनका आउटस्टैंडिंग एंट्री सीन अब हॉट टॉपिक बन गया है, जिसे देखते हुए फैंस उनकी डेरिंग परफॉर्मेंस और दूसरे किरदारों के साथ मजबूत केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं।

[irp cats=”24”]

खासतौर पर अजय देवगन के फेमस किरदार बाजीराव सिंघम के साथ। बहुत ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद, फैंस ‘लेडी सिंघम’ शक्ति शेट्टी को मेन किरदार के रूप में एक स्टैंडअलोन फिल्म बनाने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी को टैग करके लेडी सिंघम की कहानी को और आगे बढ़ाने की रिक्वेस्ट तक की है।

यह देखना कमाल है कि चेन्नई एक्सप्रेस के बाद, जहां रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण ने मीनम्मा को इंट्रोड्यूस किया था, और वह एक यादगार किरदार बन गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय