Thursday, April 25, 2024

सहारनपुर के नवागंतुक कमिश्नर डा0 हृषिकेश भास्कर यशोद ने संभाला कार्यभार, डा. लोकेश एम. कानपुर रवाना

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अभी तक के छह साल के कार्यकाल में सहारनपुर को मिले सातवें कमिश्नर 2006 बैच के यूपी कैडर के महाराष्ट्र अकोला निवासी डा0 हृषिकेश भास्कर यशोद ने आज सहारनपुर पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

डा. यशोद अभी हाल ही में अपने गृह राज्य महाराष्ट्र से प्रतिनियुक्ति पर वापस लौटे हैं। उनके सहारनपुर पहुंचने से पहले आज दोपहर एक बजे यहां से कानपुर के कमिश्नर बनाए गए डा. लोकेश एम कानपुर के लिए विदा हो गए। अपने निजी स्टाफ और शुभचिंतकों से विदाई लेते समय करीब 22 माह सहारनपुर रहे डा. लोकेश एम बेहद ही भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। हालांकि उन्हें कानपुर के लिए शनिवार को रवाना होना था लेकिन शासन से मिले निर्देशों के अनुसार उन्हें आज ही कानपुर पहुंचकर कमिश्नर का कार्यभार ग्रहण करने के लिए जाना पड़ा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नए कमिश्नर डा0 हृषिकेश भास्कर यशोद पिछले छह साल में सहारनपुर के सातवें कमिश्नर हैं। 19 मार्च 2017 को जब योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तब यहां पर योगी के ही गृह जनपद गोरखपुर के निवासी महेंद्र प्रसाद अग्रवाल कमिश्नर के रूप में कार्यरत्त थे। अग्रवाल की नियुक्ति यहां अखिलेश यादव के मुख्य मंत्रित्वकाल में  24 सितंबर 2015 को हुई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमके अग्रवाल का 1 जून 2017 को स्थानांतरण कर दिया। उनके स्थान पर दीपक अग्रवाल ने 5 जून 2017 को सहारनपुर के कमिश्नर का कार्यभार संभाला। 18 मार्च 2018 को दीपक अग्रवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का कमिश्नर के पद पर भेज दिया गया। उनके स्थान पर 19 मार्च 2018 को चंद्रप्रकाश त्रिपाठी यहां के कमिश्नर बने। जिन्होंने यहीं से 31 मई 2019 को सेवानिवृत्ति पाई। 11 जून 2019 को संजय कुमार सहारनपुर के कमिश्नर बने और 10  नवंबर 2020 को उनका स्थानांतरण हुआ। संजय कुमार का कार्यकाल प्रशासनिक दृष्टिकोण से विकास कार्यों के लिहाज से बहुत उल्लेखनीय रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल में मुजफ्फरनगर गंगा बैराज पर हैदरपुर वेटलैंड की स्थापना की। जिसे बाद में यूनेस्को राम सर्च साइट के रूप में मान्यता मिली।

संजय कुमार के स्थान पर आंध्र प्रदेश के निवासी एवी राजमौली ने 11 नवंबर 2020 को यहां के कमिश्नर का कार्यभार ग्रहण किया। 27 जुलाई 2021 को उनका स्थानांतरण हो गया। कर्नाटक के मूल निवासी डा. लोकेश एम ने 29 जुलाई 2021  को कमिश्नर का कार्यभार ग्रहण किया और आज 2 जून 2023 को वह इसी पद पर कानपुर चले गए। उनके स्थान पर महाराष्ट्र के मूल निवासी और आईएएस में आने से पूर्व एमबीबीएस करने वाले डा0 हृषिकेश भास्कर यशोद ने सहारनपुर के नए कमिश्नर का कार्यभार ग्रहण कर लिया। डा0 हृषिकेश भास्कर यशोद सहारनपुर मंडल के कुल मिलाकर 22वें कमिश्नर हैं।

दिलचस्प बात यह है कि योगी के अभी तक के छह वर्ष के कार्यकाल के दौरान जहां सात कमिश्नर आए और गए। वहीं सहारनपुर के जिलाधिकारी के पद पर जिलाधिकारियों को लंबा कार्यकाल मिला। पिछले हफ्ते  ही सहारनपुर में 39 माह का लंबा कार्यकाल जिलाधिकारी के रूप में सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अखिलेश सिंह बस्ती के कमिश्नर के रूप में पदोन्नत होकर गए हैं।  योगी आदित्यनाथ ने जब 19 मार्च  2017 को मुख्यमंत्री बनने के बाद सहारनपुर में एनपी सिंह को कलेक्टर बनाकर भेजा था। जो यहां पूर्व में एडीएम प्रशासन रह चुके थे। उनके एक माह के कार्यकाल के दौरान ही जिले के थाना बड़गांव के शब्बीरपुर गांव में दलितों और राजपूतों के बीच जातीय संघर्ष हो गया था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनपी सिंह को स्थिति से ठीक तरह से नहीं निपट पाने के कारण मुअत्तल कर दिया था। उसके बाद प्रमोद पांडे को सहारनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया था। जो बहुत निर्भीक और साफ-सुथरे और ईमानदार जिलाधिकारी रहे और बराबर भाजपाई की आंखों में खटकते रहे।

मुख्यमंत्री ने उनके स्थान पर आलोक पांडे को भेजा। आलोक पांडे यहां ज्यादा सफल नहीं हो पाए। आलोक पांडे के स्थान पर इसी मंडल के शामली जिले से जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को सहारनपुर का कलेक्टर नियुक्त किया। जिन्होंने तीन साल से ज्यादा का कार्यकाल यहां व्यतीत किया। अखिलेश सिंह के जिलाधिकारी रहते हुए ही सहारनपुर में  तीन कमिश्नर आए और गए। अब सहारनपुर में कमिश्नर और डीएम दोनों बड़े पदों पर नए अफसर आ गए हैं। हालांकि डीएम डा. दिनेश चंद्र पूर्व में सहारनपुर में एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और देवबंद में एसडीएम रह चुके हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय