Wednesday, April 16, 2025

देहरादून: कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन रद्द

देहरादून: निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन रद्द किये जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है।

कांग्रेस पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि देहरादून में वार्ड 49 के इलियास अंसारी और उनके पुत्र वसीम अंसारी का नामांकन रद्द कर दिया गया है। वहीं हरबर्टपुर में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन भी रद्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार जिले के मंगलौर नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी इस्लाम का नामांकन पत्र भी रद्द कर दिया गया।

धस्माना ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल भाजपा सरकार के साथ मिलकर बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक संस्कृति को ला रही है। बीते रोज देहरादून नगर पालिका परिषद और निगम में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन खारिज कराने के लिए भाजपा विधायक खुद भारी भीड़ लेकर अधिकारियों के कक्ष में पहुंचे और नामांकन रद्द करने को लेकर आरओ को धमकाने लगे। धस्माना का आरोप है कि भाजपा विधायक ने बिना किसी तथ्य के कांग्रेस पार्टी के चार प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कराने की कोशिश की। विधायक एक नामांकन रद्द करने में तो सफल हो गए, लेकिन तीन नामांकन रद्द कराने में वह सफल नहीं हो पाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव से घबरा गई है और कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन रद्द करवा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में नहीं आएंगे। पहले तो यह सोचकर चुनाव कराने में देरी की गई, लेकिन अब जबकि पूरे राज्य में चुनाव हो रहे हैं, भाजपा घबरा गई है। धस्माना ने कहा कि पूरे राज्य में निकायों के लिए कांग्रेस पार्टी अपना घोषणा पत्र दाखिल करेगी। जितने भी नामांकन खारिज किए गए हैं, उनके खिलाफ कांग्रेस पार्टी न्यायालय की शरण में जाएगी। इसके अलावा, भाजपा के कृत्य का पर्दाफाश कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाकर करेगी।

यह भी पढ़ें :  दहेज में गाड़ी और नगदी न मिलने पर महिला से मारपीट
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय