Wednesday, April 23, 2025

दिल्ली में रविवार तक बंद रहेंगे नॉन एसेंशियल सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज: डीडीएमए

नई दिल्ली। यमुना में जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने से पैदा हुए हालात के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने गुरुवार को नॉन एसेंशियल सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज को रविवार तक बंद करने का निर्देश दिया है। साथ ही निजी प्रतिष्ठानों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है।

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सैना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल सचिवालय में आयोजित डीडीएमए की बैठक में बाढ़ की स्थिति को लेकर चर्चा की। कश्मीरी गेट के आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रविवार तक बंद करने के लिए कहा गया है। आईएसबीटी आने वाली बसें सिंघू बॉर्डर पर रुकेंगी और डीटीसी बसें वहां से लोगों को ले जाएंगी।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केरजरीवाल ने कहा कि यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद पैदा हुए हालात पर आज डीडीएमए की बैठक हुई। दिल्ली में सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को रविवार तक के लिए बंद किया जा रहा है। सभी नॉन एसेंशियल सरकारी दफतरों को वर्क फ्रॉम होम किया जा रहा है। प्राइवेट ऑफ़िस को भी वर्क फ्रॉम होम लागू करने की एडवाइज़री जारी की जा रही है।

[irp cats=”24”]

उन्होंने कहा कि वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से पानी की सप्लाई 25 प्रतिशत तक प्रभावित होगी। इसलिए पानी की राशनिंग की जाएगी। दिल्ली में ज़रूरी सेवाओं वाले बड़े वाहनों को ही आने की इजाज़त दी जाएगी। सभी दिल्लीवासी धैर्य रखें, जल्द पानी का स्तर कम होगा और स्थिति सामान्य होगी।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 208.53 मीटर पर पहुंच गया। इससे 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय