Tuesday, May 20, 2025

मणिपुर के सांसदों को हिंसा पर बोलने की अनुमति न देना पूरे राज्य का अपमान : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि भाजपा के दो सांसदों को अपने ही राज्य में हिंसा पर संसद में बोलने की अनुमति न देना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि पूरे मणिपुर का अपमान है।

मणिपुर के भाजपा सांसद को आग्रह के बाद भी संसद में बोलने की इजाजत नहीं दी गई। यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि पूरे मणिपुर का अपमान है।

भाजपा की विभाजनकारी राजनीति ने सबसे पहले मणिपुर में आग लगाई। जब हिंसा भड़की, तो उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया गया। फिर भी हिंसा जारी है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट में लिखा- ऐसे समय में मणिपुर से अपने ही सांसद और विदेश राज्य मंत्री को बोलने से रोकना भाजपा के लिए शर्मनाक है।

विदेश और शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह और मणिपुर के एक और बीजेपी सांसद को संसद में बोलने की इजाजत नहीं दी गई।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय