Tuesday, May 20, 2025

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस जारी

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) के मीडिया सेल द्वारा की गई अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कार्रवाई की कवायद शुरू कर दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष एवं मीडिया सेल के विरूद्ध मानहानि का नोटिस भेजा गया है।

 

 

 

मुज़फ्फरनगर में एसडी कॉलेज में छात्रा को पीटा था , पुलिस ने कर दिया इलाज, बदल गए स्वर !

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक एवं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल ने बताया कि मेरे द्वारा तीनों लोगों को मानहानि का नोटिस भेजा गया है। तीनों से पन्द्रह दिनों के भीतर सार्वजनिक मंच पर ब्रजेश पाठक पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में माफी मांगने को कहा है।

 

मीरापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल, अवैध हथियार व बाइक बरामद

 

 

 

 

यदि उनकी ओर से माफी नहीं मांगी जाती है तो इसके बाद कोर्ट में दस्तक देंगे। अखिलेश यादव सहित तीनों के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिनों सपा के मीडिया सेल द्वारा ब्रजेश पाठक के डीएनए को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की गई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय