Wednesday, April 16, 2025

शामली में मुठभेड के दौरान कुख्यात चोर के पैर में लगी गोली, साथी भी हुआ गिरफ्तार

शामली। जिले के सिंभालका गांव के जंगल में बुधवार की सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों के हमले के जवाब में पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक घायल अवस्था में गिरफ्तार बदमाश का उपचार चल रहा है, जो जिला मुख्यालय समेत जनपद में हुई चोरी की विभिन्न वारदातों का मास्टरमाइंड है। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।

जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया बदमाश कांधला के मोहल्ला नई बस्ती का रहने वाला समयदीन है, जिसे पहले सीएचसी शामली और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शमशाद के पैर में गोली लगी है, जबकि पुलिस द्वारा उसके साथी के रूप में थानाभवन निवासी शहजाद को भी गिरफ्तार किया गया है। एनकाउंटर के बाद अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कमार सिंह ने भी सीएचसी शामली पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश जिला मुख्यालय समेत जनपद में विभिन्न स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों में शामिल थे। शमशाद चोरी का मास्टर माइंड बताया जा रहा है, जिसपर अन्य राज्यों पर भी मुकदमें दर्ज होने की जानकारी मिली है। उपचार के दौरान घायल बदमाश समयदीन ने बताया कि वह नशे और अय्याशी के शौंक को पूरा करने के लिए वारदातों का अंजाम देता था। एएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश और उसके साथी के आपराधिक इतिहास की तस्दीक की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  जलालाबाद में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री राम मंदिर प्रांगण में भव्य धार्मिक अनुष्ठान

दयानंदनगर में हुई चार वारदातें भी कबूली

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार समयदीन द्वारा शामली के मोहल्ला दयानंदनगर में हुई चोरी की चार वारदातों को भी कबूल किया गया है। आरोपी द्वारा चोरी के दौरान प्राप्त हुए नकदी व जेवर की जानकारी भी दी गई है। बताया जा रहा है कि समयदीन अपने परिवार के साथ बैंगलोर में रहता था और वहां पर भी उसके खिलाफ विभिन्न मुकदमें दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाशों की कुंडली बनाने में जुटी हुई है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय