Thursday, April 24, 2025

लोंग सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित होने पर एनआरआई सुशील कुमार शांति का भव्य स्वागत किया

सहारनपुर। नागल कस्बे के गुरुद्वारा रोड स्थित एनआरआई सुशील कुमार शांति के पैतृक आवास पर एक सूक्ष्म कार्यक्रम के दौरान कतर सरकार द्वारा दिए गए लोंग सर्विस अवॉर्ड से उत्साहित कस्बा वासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान एनआरआई सुशील कुमार शांति ने बताया कि करीब 24 वर्षों से वह कतर देश की पैट्रोलियम कंपनी में एक इंजीनियर के रूप में अपनी सेवा दे रहा हूं उन्होंने बताया कि 1988 में उसने पंजाब यूनिवर्सिटी से बीटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद उसने हिंदुस्तान पेट्रोलियम मुंबई में अपनी सेवाएं दी थी। कतर मे पेट्रोलियम कंपनी में अपनी सेवा देने का मौका 1999 में मिला।

इस अवार्ड के लिए वह अपने माता-पिता सभी मित्रों तथा भारत सरकार को श्रेय देना चाहेंगे। कार्यक्रम में अशोक कुमार, डॉक्टर पृथ्वी सिंह,सरवन कुमार, सत्यम कुमार, मास्टर चंद्रपाल, शाहनवाज, विजेंद्र बर्मन आदि लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय