Sunday, April 27, 2025

बीजेपी सांसद ने एमएलए को नगरवधू कहा,कांग्रेस MLA दीपिका का पलटवार, बोलीं- ‘वेश्या ही बोल देते’

 

गोंडा। लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे इन दिनों चर्चाओं में बनाए हुए है। हाल ही में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने एक ट्वीट में दो महिला नेताओं के लिए ‘नगरवधु’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इस ट्वीट के हंगामा मच गया और अब इसपर महागामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, ‘नगरवधु ही क्यों? निशिकांत दुबे वेश्या ही बोल देते।

 

[irp cats=”24”]

आपको बता दें कि मंगलवार को महागामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने गोंडा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के नगरवधू वाले ट्वीट पर पलटवार करते हुए विधानसभा परिसर में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि बीजेपी सांसद नगरवधू ही क्यों? निशिकांत दुबे उन्हें वेश्या ही बोल देते।

कांग्रेस विधायक ने कहा है कि इस में छिपाकर बोलने जैसा क्या था। दीपिका पांडे सिंह ने कहा है कि आखिर वैश्या भी हमारे समाज का हिस्सा है। बीजेपी सांसद ने वेश्या बहनों का भी अपमान किया है। महागामा विधायक ने कहा कि उनकी भाषा में भी दिक्कत है और किसी भी बीजेपी के नेता को सच पसंद नहीं है।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय