Sunday, May 18, 2025

मेरठ में विदेश से आए अफसरों ने जानी मेरठ की पुलिसिंग कार्यप्रणाली

मेरठ। आज विकास भवन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा की अध्यक्षता में एफआईपीआईसी/आईओआरए के देश तंजानिया, श्रीलंका, मेडागास्कर, मालदीव, केन्या, मोजाम्बिक, साउथ अफ्रीका आदि देशो से आये सिविल सेवा के अधिकारियों के साथ लीडरशीप डेवलेपमेंट प्रोग्राम ऑन पब्लिक पालिसी एंड गवर्नेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

एसएसपी विपिन ताडा द्वारा आगंतुक सिविल सेवा अधिकारी डेलीगेशन का मोमेन्टो देकर स्वागत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत किये जाने वाले कार्यों के बारे में बताया गया।

 

साथ ही थाना स्तर से प्रदेश स्तर पर पुलिस की विभागीय व्यवस्था से अवगत कराते हुये पुलिस की विभिन्न यूनिट एसटीएफ, डायल 112, आरएएफ, एंटी करप्शन, त्रिनेत्र ऐप, साइर क्राइम थाना, महिला थाना, रेस्पॉन्स सिस्टम आदि की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होंने आये हुये सभी आगंतुक अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय