Friday, April 11, 2025

भाजपा की सरकार से बिचौलिए परेशान : ओम प्रकाश राजभर

मुजफ्फरनगर। जिले की वसुंधरा कॉलोनी स्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी के आवास पर पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का हरेंद्र चौधरी और उनके पार्टी के पदाधिकारी ने फूलों का बुके देकर स्वागत किया।

 

बता दें की छपार थाना क्षेत्र के गांव पारी में किसान मजदूर अधिकार मेहर रैली को संबोधित करने के लिए मुज़फ्फरनगर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से बात करते हुए विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं से बिचौलिए परेशान है और सरकार में 80% से ज्यादा किसानों के गन्ने का भुगतान हो चुका है देश में गाने की पैदावार अधिक हो रही है और चीनी की खपत कम हो रही है उन्होंने कहा कि लगातार गन्ना मूल्य वृद्धि का प्रयास भी सरकार कर रही है।

 

वहीं उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते कहा कि अखिलेश यादव का कोई भरोसा नहीं जिस भी पार्टी से गठबंधन करता है वो भी सफल नहीं हो हुआ आज तक, इसके बाद भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विपक्ष अपने रास्ते से भी भटक चुका है और अब राम मंदिर का भी विरोध कर रहा है। जिसका इंतजार देश और दुनिया के सनातनी लोग 500 सालों से कर रहे थे।

 

भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी किसान मजदूर महारेली का आयोजन कर रही है। उसी को संबोधित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य है किसानों और महिलाओ के सम्मान एवं वंचित शोषित और गरीब लोगों की समस्या का मुद्दा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर उठते हैं।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में पब्लिक स्कूलों की लूट के खिलाफ क्रांति सेना सड़कों पर उतरी, कचहरी में प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय