Sunday, April 27, 2025

मुजफ़्फरनगर लोकसभा की तर्ज पर समाज 12 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा-मांगेराम त्यागी

मुजफ्फरनगर। त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मांगेराम त्यागी ने एक प्रेसवार्ता आयोजित की। उन्होंने घोषित किया कि त्यागी समाज ने लोकसभा चुनाव में 12 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का चयन किया है। मांगेराम त्यागी ने भाजपा सहित सभी प्रमुख दलों से अपील की है कि वे त्यागी समाज को विशेष हिस्सेदारी देने के लिए तैयार हों।

 

उन्होंने कहा, अगर हमें लोकसभा चुनाव में उचित हिस्सेदारी नहीं मिलती है, तो हम समाज की सर्वसम्मति से प्रत्याशी उतारेंगे, इसके अलावा, मांगेराम त्यागी ने साफ किया कि अगर दलों ने त्यागी समाज को उचित हिस्सेदारी नहीं दी, तो सभी प्रमुख दल गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। उन्होंने भी बताया कि सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने त्यागी समाज का अपमान किया है।

[irp cats=”24”]

 

 

हमेशा से ही त्यागी समाज भाजपा का मुख्य वोट बैंक रहा है, लेकिन भाजपा ने त्यागी समाज को अपना बंधुआ मजदूर समझने का कार्य किया है, लेकिन अब त्यागी समाज किसी का बंधुआ मजदूर नहीं बनेगा। बता दे कि भाजपा की इस अनदेखी पर त्यागी समाज ने आपत्ति जताई है और समाज की सभी शाखाओं को संगठित होने का आह्वान किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय