Tuesday, April 1, 2025

रक्षाबंधन पर्व पर सहारनपुर में जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने आई बहनें, बहनों ने जेल प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था को सराहा

सहारनपुर। हर वर्ष की तरह अबकी बार भी बहनें सहारनपुर जिला कारागार में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुंची। महिलाओं ने अपने प्रेम का इजहार करते हुए भाइयों कों राखी बांधने के बाद भेंट स्वरूप आगे से अपराध न करने का वादा लिया।
रक्षाबंधन के आयोजन को लेकर जेल प्रशासन द्वारा बहनों से मुलाकात के लिये विशेष रूप से काफी इंतजाम किये गये थे। जेल अधीक्षक सत्यप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षाबंधन पर बहनों के लिए जेल में बंद भाइयों से मुलाकात के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सरकार की मंशा के अनुसार जेल में राखी बांधने के लिये आने वाली बहनों को कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय