Tuesday, September 17, 2024

शामली में भाजपा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा अभियान’ किया शुरू

शामली। जनपद में भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता करने के दौरान बताया,आने वाली15 अगस्त को अब की बार फिर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जहां कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्थानीय लोगों के सहयोग से हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। ओर एक बार फिर देश का तिरंगे के साथ सम्मान बढ़ाया जाएगा। वही 12 व 14 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता कार्यक्रम भी चला जाएगा।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

शामली जनपद की नगर पालिका में गुरुवार क़ो भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उनके साथ पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी व जिला अध्यक्ष शामली सत्येंद्र तोमर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जहां देश स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। वहीं एक बार फिर मोदी सरकार हर घर तिरंगे अभियान चला रही है। जिसमें शामली जनपद की जिम्मेदारी हम लोगों को सौंपी गई है। उसी के चलते हर घर तिरंगा अभियान हम लोग आज शुरुआत कर रहे हैं। जहां बूथ केंद्र, ब्लॉक स्तर और नगर पालिका स्तर सहित हर लेवल से कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान को मजबूत बनाएगा।

 

उन्होंने बताया कि 2014 में बीजेपी की सरकार बनी थी, जब से ही बीजेपी सरकार के द्वारा 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत चलाया जा रहा है। 2024 में भी हर साल की भांति मान्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को आदेश दिया है, कि इस बार भी हर घर तिरंगा जाए। 15 अगस्त हमारे लिए राष्ट्रीय का प्रतीक है। 15 अगस्त हमारे लिए बहुत सम्मानजनक है और देश का हर एक नागरिक इस पर्व की तरह ही बनाएं। पिछले वर्ष से अधिक इस बार हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे पहुंच जाएंगे। 15 अगस्त हमारे लिए एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। हम सबके सहयोग व पूरे देश के साथ मिलकर बनाया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र सिसोदिया के साथ जिला अध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, चेयरमैन अरविंद संगल व बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय