Tuesday, April 22, 2025

गाजियाबाद जिले में डेढ़ हजार आयकर दाता ले रहे हैं मुफ्त राशन

गाजियाबाद। जिले में डेढ़ हजार के करीब आयकर दाता और बढ़ गए हैं। जो मुफ्त राशन ले रहे हैं। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार पहले 25,349 आयकरदाता थे अब इनकी संख्या 26,930 हो गई है। कुल 1,581 आयकरदाता और बढ़ गए हैं। इतना ही नहीं तीन हजार से अधिक महिलाएं जो निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थी हैं और अपने पति के नाम पर राशन ले रही हैं। विभाग की आोर से इन सभी की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद जो भी राशनकार्ड के पात्र नहीं होंगे उनका कार्ड निरस्त किया जाएगा।

 

 

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जिले में 26,930 ऐसे राशनकार्ड धारक मिले हैं जो आयकरदाता हैं। इसके अलावा 3145 महिलाएं ऐसी हैं जो निराश्रित महिला पेंशन ले रही हैं जिनके पति का देहांत हो चुका है उनके नाम पर भी राशन लिया जा रहा है। शासन से लिस्ट मिलने के बाद अब सभी जिलों में इन सभी लाभार्थियों क जांच कराई जाएगी। राशनकार्ड में शामिल यूनिट में से जो भी मृतक हैं उनके नाम हटाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद में जिला मुख्यालय में अब नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट, डीएम ने लागू किया ड्रेस कोड
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय