Wednesday, March 19, 2025

बिजली गिरने से एक की मौत, करंट से गई भाइयों की जान

मेरठ/बागपत। खेत में काम कर रहे दो दोस्तों पर आकाशीय बिजली गिरी। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया है।

वहीं मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के अजराड़ा गांव में दो सगे भाइयों की करंट लगने से जान चली गई। मासूम बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

अजराड़ा गांव निवासी हसन खेती का कार्य करता है। शनिवार रात हसन का तीसरे नंबर का बेटा शियान छत के पंखे बिजली का तार बोर्ड में लगा रहा था। इसी दौरान नीचे खेल रहे उसके छोटे भाई मोईन ने एक तार पकड़ लिया। इस बीच शियान ने जैसे बोर्ड में एक तार लगाया तो मोईन को करंट लग गया। करंट ने उसे जकड़ लिया। इसके बाद शियान ने उसे बचाने का प्रयास किया तो करंट ने उसे चपेट में ले लिया। जब तक परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचते। दोनों झुलस गए थे। दोनों बच्चों को मेरठ में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

बागपत में बिजली गिरने से दो दोस्तों में एक की मौत हो गई और दूसरा झुलस गया। यमुना किनारे खेत में काम कर रहे दो दोस्तों पर बिजली गिरी।

बागपत के मोहल्ला देशराज का रहने वाला अलबख्श और फुरकान गहरे दोस्त थे। अलबख्श और फुरकान यमुना किनारे खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश होने से दोनों एक झोपड़ी में घुस गए। आसमान में तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली अलबख्श और फुरकान पर गिरी।

इससे अलबख्श की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फुरकान गंभीर रूप से झुलस गया। खेतों में काम करने वाले किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अलबख्श को मृत घोषित किया। फुरकान का उपचार चल रहा है। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय