Wednesday, May 21, 2025

मुंबई और नासिक में हुए सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल

मुंबई। मुंबई और नासिक जिले में रविवार सुबह हुए दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। नासिक में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई और तीन अन्य घायल हुए हैं, जबकि मुंबई सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार सुबह नासिक जिले में मुंबई-नासिक हाई-वे पर एक कंटेनर ने तीन दोपहिया और एक चार पहिया वाहन के साथ एक आइस्क्रीम टैंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौजम फैयाजुल हुसैन अंसारीव (31 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार में सफर करने वाले चैतन्य कसाने (24 वर्ष), नाशिर अली अबू अंसारी (33 वर्ष), जयेश बलराम सपथा (25 वर्ष) घायल हो गए। इन तीनों का इलाज नासिक के जिला अस्पताल में हो रहा है। हादसे के बाद कंटेनर चालक फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

वहीं मुंबई में बीकेसी फ्लाईओवर के पास कुर्ला जा रहे एक मिक्सर ट्रक ने सड़क पर तीन से चार बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चारों बाईक चकनाचूर हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद मिक्सर ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है। स्थानीय पुलिस फरार ट्रक चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय