Tuesday, April 1, 2025

कानपुर में अनियंत्रित कार पलटने से एक युवक की मौत, पांच घायल

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार भोर में अचानक एक कार हैंड ब्रेक लगाने के कारण अनियंत्रित हाेकर मोटर साइकिल एवं मंदिर में टकराते हुए पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले गई। जहां से एक की हालत नाजुक होने की वजह एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में कल्याणपुर के लक्ष्मी अस्पताल के पीछे रहने वाले अभिषेक सेंगर (28) की मौत हो गई। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल कुंवर नाहर पुत्र बृजेन्द्र सिंह सेंगर को रिजेन्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि कार में सवार अन्य चार लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं।

 

 

उन्हाेंने हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज भोर में तेज गति से जा रही कार कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अचानक हैंड ब्रेक लगाने की वजह से अनियंत्रित हो गई और मोटरसाइकिल और मंदिर से टकराते हुए पलट गई। हादसे के समय कार में छह लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने कार में फंसे सभी लोगों को स्थानीय लोगों सहयोग से बाहर निकाला तथा सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने अभिषेक सेंगर को मृत घोषित कर दिया और अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय