Sunday, April 27, 2025

लघु आपराधिक वादों का निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन

मेरठ। जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ के मार्गदर्शन में लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किये जाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।

 

अपर जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयवीर सिंह ने बताया कि जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ रजत सिहं जैन के मार्गदर्शन में लघु आपराधिक(Petty Offences)वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें निम्न वादों का निस्तारण किया गया।

[irp cats=”24”]

 

आकांशा मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मेरठ द्वारा 14 आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। शैलेष पाण्डेय, विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मेरठ द्वारा पांच आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। नदीम अनवर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-01 मेरठ द्वारा 103 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया। अनुज कुमार ठाकुर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-04 मेरठ द्वारा 01 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया।

 

 

प्राची अग्रवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-02 मेरठ द्वारा 25 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया। सक्षम द्विवेदी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-03 मेरठ द्वारा 25 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया। स्वाति सिहं, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या 06 मेरठ द्वारा 03 आपराधिक वादो का. निस्तारण किया गया। रजत शुक्ला, सिविल जज (जू०डि०) सरधना मेरठ द्वारा 06 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया। कामाक्षी सागर, न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-03 मेरठ द्वारा 07 आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया है।

 

शिवेन्द्र शर्मा, सिविल जज (जू०डि०) मवाना मेरठ द्वारा 02 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया। दिनेश कुमार, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या 02 मेरठ द्वारा 01 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया। इस प्रकार आज आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 192 आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय