Sunday, April 13, 2025

कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर आक्रोश,शामली में चिकित्सकों ने निकाला कैंडल मार्च

शामली। देश के कलकत्ता शहर में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में अब देश में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जहां जनपद की सिटी में समाजसेवियो और कुछ अन्य स्थानीय लोगों के द्वारा पंजाबी कॉलोनी से लेकर शिव चौक तक मुख्य मार्गो से होते हुए कैंडल मार्च निकाला और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

आपको बता दें कि देश के कलकत्ता शहर में बीते दिनों में हुई एक महिला डॉक्टर की रेप के बाद निर्मम हत्या के मामले में जहां पूरे देश में आक्रोश दिख रहा है। वही आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी में स्थानीय डॉक्टर और समाजसेवी लोगों ने हाथों में कैंडल लेकर मार्च किया और मुख्य मार्ग से होते हुए शिव चौक तक कैंडल मार्च निकाला। फिर सब ने इकट्ठा होकर महिला डॉक्टर के साथ हुई जघन्य घटना के मामले में सख्त सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जल्द से जल्द उसे इंसाफ दिलाने की मांग की।

 

 

वही कैंडल मार्च में मासूम बच्चों से लेकर युवा और वृद्ध महिलाएं भी एकजुट एक स्वर में कार्रवाई की मांग का नारा लगाया। वही इस मामले में कैंडल मार्च निकालने वाली डॉक्टर महिला का कहना है, कि कलकत्ता में जो महिला डॉक्टर के साथ जगन्य घटना हुई है। हम लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इन सब तो शायद उसको एक दिन जरूर मिलेगा। लेकिन इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई हो यह हमारी मांग है और महिला सुरक्षा और डॉक्टर जहां अपने हॉस्पिटलों में भी सेफ नहीं है। उनके लिए भी कोई अलग से कानून बनाए जाने की मांग है।

यह भी पढ़ें :  शामली को मिली 102 की 5 नई एम्बुलेंस, विधायक प्रसन्न चौधरी व डीएम अरविंद चौहान ने किया उद्घाटन

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय