Saturday, April 12, 2025

लखनऊ में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, सप्लाई करने वाले दो कर्मचारियों के चिथड़े उड़े

लखनऊ। लखनऊ के बालागंज चौराहे के पास अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर सप्लाई करने वाले दो कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। उनके हाथ पैर के चिथडे़ उड़ गए। हादसा देख आसपास इलाके में हड़कंप मच गया। वही 108 एंबुलेंस की टीम पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहा इलाज के दौरान आरिफ नामक युवक की मौत हो गई है।

बता दें कि फरीदीपुर निवासी संजय का ऑक्सीजन प्लांट है। जहा जेपीएस अस्पताल में सिलेंडर की सप्लाई करने के लिए उनके कर्मचारी शोभित और आरिफ डाला लेकर गए थे। अस्पताल के बाहर डाला खड़ा करने के बाद जैसे ही दोनों ने पीछे जाकर सिलेंडर उठाने का प्रयास किया वैसे ही एक सिलेंडर में धमाका हो गया। आरिफ और शोभित उछल कर दूर जा गिरे। हाथ पैर और शरीर के कई हिस्सों के चिथड़े हो गए। 108 एंबुलेंस की टीम पहुंची। पुलिस कर्मियों की मदद से दोनों को अस्पताल भिजवाया गया। जहा इलाज के दौरान आरिफ नामक युवक की मौत हो गई है।

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि घायलों का इलाज प्राथमिकता है। बाकी जांच में देखा जाएगा कि हादसे की वजह क्या है। उधर जेपीएस अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी तरफ से कोई ऑर्डर ऑक्सीजन सिलेंडर का नहीं दिया गया था।

यह भी पढ़ें :  योगी सरकार ने 16 लाख राज्य कर्मचारियों को दिया गिफ्ट, महंगाई भत्ता दो फीसदी बढ़ाया
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय