Saturday, May 10, 2025

मेरठ में पिस्टल के साथ परतापुर पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना परतापुर पुलिस ने पिस्टल और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक से 32 बोर पिस्टल व 20 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान में थाना परतापुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर परतापुर फ्लाईओवर के नीचे से एक युवक को गिरफ्तार किया।

 

 

गिरफ्तार युवक प्रिन्स उर्फ खन्ना पुत्र राजेश निवासी शोभापुर थाना कंकरखेडा जिला है। जिसके कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर व 20 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये है। वहीं दूसरी ओर थाना लोहियानगर पुलिस ने अनीस हत्याकाण्ड में एक और आरोपी को मय पिस्टल 32 बोर व एक जिन्दा कारतूस (घटना में प्रयुक्त) सहित गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय