Wednesday, May 7, 2025

मेरठ में विक्टोरिया पार्क अग्निकांड के 18 साल पूरे, शांति यज्ञ का आयोजन

मेरठ। देश को झकझोर देने वाले मेरठ के वीभत्स अग्निकांड को भले ही 18 साल हो गए हो लेकिन, वो भयावह मंजर आज भी लोगों के जहन में है। जैसे ही विक्टोरिया अग्निकांड का जिक्र आता तो लोग सहम उठते हैं। इस दर्दनाक घटना में किसी ने अपने जवान बेटे तो किसी ने पति व पत्नी और किसी ने मां या बहन को खोया था।

 

10 अप्रैल 2006 को इस वीभत्स अग्निकांड ने 65 लोगों का जीवन छीन लिया था और सैकड़ों व्यक्ति इस अग्नि दुर्घटना में घायल हुए थे। इस अग्निकांड में संजय गुप्ता के भाई समेत परिवार के कई लोगों की जान गई थी। वहीं, इस वीभत्स अग्निकांड के 18 साल बाद भी पीड़ित परिवारों को इंसाफ नहीं मिला है।

 

पूर्व वर्षों की भांति इस दुःखद अग्निकांड की 18वीं बरसी पर बुधवार 10 अप्रैल 2024 को संस्था (मेरठ विक्टोरिया पार्क अग्निकांड आहत कल्याण समिति) द्वारा अग्निकांड के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शांति यज्ञ एवं सायंकालीन श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय